एथिक्स कप ऑल इंडिया ओपन इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन

ETHICS CUP 2026

वरकाणा स्थित एसडीएस बदामिया कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में “एथिक्स कप ऑल इंडिया ओपन इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026” का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर की 18 टीमों से लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कराटे कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिहान विजेंद्र खरसोदिया उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न खेल प्रशिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सर्वेंद्र बोहरा एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। विशेष रूप से एसडीएस बदामिया कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र मन संपतराज सोलंकी ने पुरुष वर्ग में शानदार जीत दर्ज कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया।

ओवरऑल टीम चैंपियनशिप में भी प्रतिभागी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन के सफल संचालन में एथिक्स स्पोर्ट्स एंड कराटे अकादमी इंडिया एवं एसडीएस बदामिया कॉलेज, वरकाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था अध्यक्ष एवं प्रबंधन समिति ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराने हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Chat Icon