श्री धनराजजी श्रीचंदजी बदामिया कॉलेज, वरकाणा की छात्रा दिक्षिता जांगिड को “रवीन्द्र कला पुरस्कार” से सम्मानित

वरकाणा, 5 जुलाई 2025
श्री धनराजजी श्रीचंदजी बदामिया कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, वरकाणा की बी.ए. वर्ग की छात्रा दिक्षिता जांगिड ने कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्हें 25 मई से 31 मई 2025 तक आयोजित नेशनल ऑनलाइन आर्ट एंड फोटोग्राफी शो में अपनी विशिष्ट कला प्रतिभा के लिए ‘रवीन्द्र कला पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ सचेंद्र बोहरा एवं संकाय सदस्यों ने इस उपलब्धि पर दिक्षिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी मंडलेचा एवं सचिव श्री भरत जी परमार ने भी दिक्षिता की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह सम्मान न केवल छात्रा की प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि कॉलेज के लिए भी गर्व का विषय है।