NCC के तहत कॉलेज में हुआ निरीक्षण, 30 बालिकाओं का फिजिकल टेस्ट, परीक्षा एवं इंटरव्यू संपन्न

श्री धनराजजी श्रीचंदजी बदामिया कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज, वरकाणा में आज NCC Group Headquarters, Jodhpur का वार्षिक निरीक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों (श्री गजेंद्र सिंह और श्री गब्बर सिंह) की विशेष टीम कॉलेज पहुंची जिसमें 30 बालिकाओं का फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू लेकर उनकी योग्यता का मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, NCC के प्रति रुचि तथा नेतृत्व क्षमता का आकलन किया। सभी प्रक्रियाएँ निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण की गईं।

सैन्य अधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट लेकर आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उसे संकलित किया। कॉलेज प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए NCC यूनिट एवं सभी छात्राओं को बधाई दी।

Chat Icon