मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को समझने के लिए ऐतिहासिक एवं भौगोलिक शैक्षणिक भ्रमण

Varkana college

एस.डी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, वरकाणा के कला विभाग द्वारा दिनांक 4 फरवरी 2026 को एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने उदयपुर, नाथद्वारा, काकरोली एवं हल्दीघाटी के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचेन्द्र बोहरा के निर्देशन में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में कला विभाग के आचार्यगण श्री कंसाराम चौधरी, श्री मोन्टाराम माली, श्रीमती डॉ. यशोदा परिहार, श्री हरीश तिवारी एवं श्री परबत सिंह राजपुरोहित ने विद्यार्थियों का नेतृत्व किया।

भ्रमण के दौरान श्री मोन्टाराम माली ने हल्दीघाटी युद्ध की ऐतिहासिक घटना के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। श्री परबत सिंह राजपुरोहित ने रक्ततलाई एवं बलीचा चेतक की समाधि के बारे में विस्तार से बताया। श्री हरीश तिवारी ने हल्दीघाटी की मिट्टी के निर्माण की विशेषताओं पर प्रकाश डाला, जबकि श्री कंसाराम चौधरी ने फतेहसागर झील में स्थित सौर वेधशाला की जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त श्रीमती डॉ. यशोदा परिहार द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करवाया गया, जिससे विद्यार्थियों को मेवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को निकट से जानने एवं समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

Chat Icon